Interesting facts of Aeroplane - Gyan Ask

Gyan Ask

Get latest Technology & gadgets news at "Gyan Ask" in Hindi.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 8 मार्च 2018

Interesting facts of Aeroplane



हवाई जहाज का आविष्कार 1903 में राइट बंधुओं ने किया| लेकिन कुछ लोग मानते हैं कि राइट बंधुओं के हवाई जहाज बनाने से 8 साल पहले 1895 में शिवकर बापूजी तलपडे ने हवाई जहाज बना लिया था और उस का सफल परीक्षण भी कर लिया था लेकिन उनके इस आविष्कार को उनकी पहचान नहीं मिल पाई| इसके अलावा भी हवाई जहाज के बारे में बहुत सी ऐसी बातें हैं जो शायद हम नहीं जानते तो आइये उन्हें जा लेते हैं :-
1. आज ऐसे जहाज भी हैं जो बिना पायलट (Autopilot) के भी उड़ सकते हैं लेकिन यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से कंट्रोल रूम में पायलट का होना जरूरी समझा जाता है|
2. हर 5 में से 1 आदमी को उड़ने से डर लगता है और उसके इस डर को “Aviophobia” कहा जाता है|
3. आपको विश्वास नहीं होगा कि हवाई यात्रा के दौरान लोग ज्यादा गैस छोड़ते हैं इसलिए हवाई जहाज में दुर्गंध को कम करने के लिए चारकोल फ़िल्टर का इस्तेमाल किया जाता है|
4. हर दिन पूरी दुनिया में लगभग दो लाख लाख हवाई जहाज उड़ान भरते हैं| इसके बावजूद अभी तक केवल 5% जनसंख्या ही हवाई जहाज में बैठ पाई है|
5. हवाई जहाज में काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इंग्लिश की जानकारी होना बहुत जरूरी है, क्योंकि यही फ्लाइट की इंटरनेशनल लैंग्वेज है|
6. हवाई जहाज उड़ाने वाले कैप्टन और फर्स्ट अवसर एक जैसे खाना नहीं खाते क्योंकि यदि एक की तबीयत खराब हुई तो दूसरा प्लेन संभाल सके|
7. हवाई जहाज का खाना ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आता क्योंकि ज्यादा ऊंचाई पर जाने से हमारी जीभ का स्वाद बदल जाता है इसलिए हवाई जहाज में मिलने वाले खाने में नमक ज्यादा डाला जाता है|
8. आज तक 80% हवाई दुर्घटना उड़ने के 3 मिनट के अंदर या लैंडिंग के पहले आखिरी 8 मिनट के अंदर हुई है सबसे बड़ी हवाई दुर्घटना 1977 में टेकऑफ करते समय हुई थी जिसमें लगभग 500 लोगों की जान गई थी|
9. बात सन 1986 है. एक “वायेजर” नाम के जहाज ने पूरी दुनिया का चक्कर लगाया वो भी बिना उतरे और बिना द्वारा फ्यूल भरवाए|
10. हवाई जहाज को इस तरह से डिजाइन किया जाता है आसमानी बिजली का कोई असर ना हो| साल में कम से कम 1 बार या हर 1000 घंटों की उड़ान में एक बार तो आसमानी बिजली जहाज से टकरा ही जाती है, लेकिन 1963 के बाद आसमानी बिजली की वजह से कोई दुर्घटना नहीं हुई है|
11. जहाज में एक ब्लैक बॉक्स होता है इसका काम जहाज की दुर्घटना होने पर उसके बारे में जानकारी देना है| चाहे कितनी भी बड़ी दुर्घटना हो जाए लेकिन बालकक बॉक्स आपको वैसा का वैसा ही मिलेगा, क्योंकि ये ब्लैक बॉक्स खास तरह की स्टील का बना होता है|
12. जहाज में आपातकाल के समय जो ऑक्सीजन मास्क आपको दिए जाते हैं उनकी सहायता से आप केवल 15 मिनट जीवित रह सकते हैं|
13. हवाई जहाज में पारा ले जाना सख्त मना है क्योंकि जहाज एल्युमिनियम का बना होता और पारा एल्युमिनियम को नष्ट कर देता है|
14. हवाई यात्रा से होने वाली थकान से बचने के लिए यात्रा करने से पहले ही आपको नए टाइम जोन की तैयारी शुरु कर देनी चाहिए|
15. ज्यादातर एरोप्लेन सफेद रंग के होते हैं क्योंकि सफेद रंग की वजह से आई हुई खराबी जैसे क्रेक्स, तेल का रिसना आदि आसानी से दिख जाते है और साथ ही सफेद रंग गर्मी को रिफ्लेक्ट करता है इसलिए प्लेन ठंडा रहता है|
16. हवाई जहाज के टायर में 200 psi प्रेशर की हवा भरी जाती है जो कार के टायर की तुलना में 6 गुणा ज्यादा है| अगर जहाज 273km प्रति घंटा की रफ़्तार से भी जमीन पर उतारा तो भी टायर उसे झेल लेंगे | लगभग 200-250 लैंडिंग के बाद प्लेन के टायर बदल दिए जाते है| ये कोई फिक्स नही बल्कि ये प्लेन पर डिपेंड करता है| हवाई जहाज के टायर बदलने के लिए भी कार की तरह जैक का ही इस्तेमाल किया जाता है|
17. हवाई जहाज के पिछले हिस्से में बैठना चाहिए क्योंकि क्रैश के समय पिछले हिस्से में बैठे यात्रियों के बचने की संभावना 40% ज्यादा होती है|
18. जब आप हवाई जहाज में सफर करते हैं तो फोन को एयरप्लेन मोड पर लगाने के लिए कहा जाता है क्योंकि हवाई जहाज पूरी तरह से एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा भेजे गए निर्देशों और रडार के सिंगल पर निर्भर करता है यह सिग्नल एक फिक्स फ्रीक्वेंसी पर भेजे जाते हैं और मोबाइल नेटवर्क इसे प्रभावित कर सकता हैं इसलिए अच्छा यही है कि विमान में सफर करते करते समय या तो फोन बिल्कुल बंद कर लें या इसे एयरप्लेन मोड पर लगा दे|
19. रात में लैंडिंग करने से पहले प्लेन की लाइट इसलिए डिम कर दी जाती है ताकि आप की आंखों की पुतलियां दोबारा सही आकार में आ जाए और यदि दुर्घटना हो जाए तो आप देखने में थोड़े सक्षम हो जाएं|
20. सन 1987 में अमेरिका के एक व्यक्ति ने एक एयर लाइन को 69 लाख रूपये देकर हवाई जहाज का आजीवन पास बनवा लिया और 2008 तक उस आदमी ने 10000 से ज्यादा उड़ान भर डाली\ इससे कपनी को 1 अरब 42 करोड़ का नुकसान हुआ 2008 में कंपनी ने हार मान कर उस आदमी का पास रद्द कर दिया|
21. 1953 से पहले जहाज की खिड़कियों के कोने चकोर होते थे लेकिन एक दुर्घटना हुई तो उसका जिम्मेवार चकोर खिड़कियों को माना गया इसके बाद जहाज की खिड़कियों के किनारे गोल होने लगे क्योंकि गोल किनारे हवा को ज्यादा विरोध करते और इससे हवाई जहाज पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता|
22. नील आर्मस्ट्रांग जब पहली बार चांद पर चले थे तब उनके पास राइट ब्रदर्स के पहले हवाई जहाज का गुडा था|
23. हवाई अड्डे पर सुरक्षा के लिए लगे बॉडी स्कैनर से सुरक्षाकर्मियों को आपका नग्न शरीर नहीं दिखेगा ! काफी शोर शराबे के बाद अब दुनिया भर के एयरपोर्ट पर लगे स्कैनर को सुधारा जा चुका है !
24. पिछले कुछ समय में हुई हवाई दुर्घटनाओं के बावजूद आंकड़ों के लिहाज से हवाई सफ़र करना इन दिनों सबसे सुरक्षित है !
25. Airbus A380 एक बार में 853 यात्रियों को ढो सकता है ! यह जहाज इतना बड़ा है कि लंदन स्थित हीथ्रो जैसे एयरपोर्ट को नए सिरे से संवारा गया है !
26. एक बोइंग 747 में 150175 मील के बराबर तार की वायरिंग की जाती है !
27. दुनिया के सबसे छोटे जहाज BD -5 Micro का वजन मात्र 358 पोंड है !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad